ट्रक के धक्के से युवक घायल

डकरा : डकरा मुख्य मार्ग पर मगध आम्रपाली महाप्रबंधक कार्यालय के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में सतीश केसरी घायल हो गया. डकरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रांची रेफर कर दिया गया. जानकारी अनुसार सतीश महाप्रबंधक कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था. तभी पिपरवार की ओर से आ रहे […]

डकरा : डकरा मुख्य मार्ग पर मगध आम्रपाली महाप्रबंधक कार्यालय के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में सतीश केसरी घायल हो गया. डकरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रांची रेफर कर दिया गया.
जानकारी अनुसार सतीश महाप्रबंधक कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था. तभी पिपरवार की ओर से आ रहे कोयला लदे ट्रक (जेएच 02पी 4572) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >