सिल्ली, मुरी में बंद असरदार

सिल्ली : माओवादियों द्वारा गुरुवार को बुलाये गये बंद का मुरी व सिल्ली में काफी असर देखा गया़ दुकानें बंद रही, पेट्रोल पंप भी बंद रहे. लंबी दूरी के वाहन नहीं चले. कुछेक की संख्या में छोटे वाहनों का परिचालन हुआ. बंद के कारण सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ. ट्रेनों का […]

सिल्ली : माओवादियों द्वारा गुरुवार को बुलाये गये बंद का मुरी व सिल्ली में काफी असर देखा गया़ दुकानें बंद रही, पेट्रोल पंप भी बंद रहे. लंबी दूरी के वाहन नहीं चले. कुछेक की संख्या में छोटे वाहनों का परिचालन हुआ. बंद के कारण सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ. ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहा.

वाहनों का परिचालन बंद रहने से यात्री परेशान रहे. बंद को देखते हुए पुलिस दिन भर सड़कों पर गश्त लगाती रही. समाचार लिखे जाने तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >