खूंटी मेन रोड में चला बुलडोजर

मापी कर अतिक्रमण हटाया गया अभियान में नगर पंचायत के कर्मी भी मौजूद थे खूंटी : एसडीओ घोलप रमेश गोरख ने गुरुवार को खूंटी मेन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सुबह नौ बजे एसडीओ, बीडीओ विनय मनीष लकड़ा, सीओ कानूराम नाग, पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार, उमाशंकर प्रमाणिक मेन रोड का नक्शा लेकर पुलिस बल […]

मापी कर अतिक्रमण हटाया गया
अभियान में नगर पंचायत के कर्मी भी मौजूद थे
खूंटी : एसडीओ घोलप रमेश गोरख ने गुरुवार को खूंटी मेन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सुबह नौ बजे एसडीओ, बीडीओ विनय मनीष लकड़ा, सीओ कानूराम नाग, पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार, उमाशंकर प्रमाणिक मेन रोड का नक्शा लेकर पुलिस बल के साथ नेताजी चौक पहुंचे. अंचल कर्मियों ने मेन रोड की मापी की. इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण को हटाने का कामशुरू हुआ.
बाजारटांड़ में भी मापी के बाद जेसीबी मशीन से अतिक्रमण तोड़ा गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पंचायत के कर्मी भी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक अतिक्रमण हटाने का काम अभी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >