विरोध में बंद रही दुकानें

खलारी : खलारी व्यवसायी संघ ने मंगलवार की रात जनप्रतिनिधि के घर पर हमले के विरोध में बुधवार को केडी बाजार स्थित अपनी दुकानों को बंद रखा. व्यवसायियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खलारी थाना जाकर लिखित शिकायत भी दर्ज करायी. शिकायत में कहा गया है कि इन दिनों केडी बाजार में नो इंट्री का ठीक […]

खलारी : खलारी व्यवसायी संघ ने मंगलवार की रात जनप्रतिनिधि के घर पर हमले के विरोध में बुधवार को केडी बाजार स्थित अपनी दुकानों को बंद रखा. व्यवसायियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खलारी थाना जाकर लिखित शिकायत भी दर्ज करायी. शिकायत में कहा गया है कि इन दिनों केडी बाजार में नो इंट्री का ठीक से पालन नहीं हो रहा है.
इसको लेकर अक्सर व्यवसायियों की ट्रक चालकों से नोंक-झोंक होते रहती है. संघ की ओर से सहयोग मांगे जाने पर जब यहां के जनप्रतिनिधि ने सकारात्मक पहल शुरू की, तब उनके घर पर जानलेवा हमला किया गया. घटना से व्यवसायी संघ भयभीत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >