सिल्ली : पेड़ से टकराया स्कारपियो, पांच घायल

सिल्ली : रांची-पुरुलिया मार्ग पर कुलसुद गांव के समीप एक स्कारपियो पेड़ से टकरा गया. इस दुर्घटना में एक बच्च समेत पांच लोग घायल हो गये. सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में प्रथामिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, रातू रोड (रांची) निवासी राम स्वरूप शर्मा अपनी सास के शव को सेवा सदन […]

सिल्ली : रांची-पुरुलिया मार्ग पर कुलसुद गांव के समीप एक स्कारपियो पेड़ से टकरा गया. इस दुर्घटना में एक बच्च समेत पांच लोग घायल हो गये. सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में प्रथामिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, रातू रोड (रांची) निवासी राम स्वरूप शर्मा अपनी सास के शव को सेवा सदन रांची से लेकर दुबड़ा पुरुलिया जा रहे थे.
शव एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था. उसके पीछे स्कारपियो चल रहा था. कुलसुद के समीप स्कारपियो चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे स्कारपियो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया. इस घटना में राम स्वरूप शर्मा (60), सरोज शर्मा (60), नीलिमा शर्मा (14), संगीता शर्मा (45) व ढाई वर्षीय अनुप शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >