बुंडू : कुशवाहा वैवाहिक परिचय सम्मेलन 15 को

बुंडू : कुशवाहा विकास मंच की ओर से 15 फरवरी को कुशवाहा भवन ताउ में वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. यह निर्णय सोमवार को मंच की हुई बैठक में लिया गया. बैठक में सर्वसम्मिति से मंच का पुनर्गठन किया गया. अध्यक्ष दिलेश्वर महतो बनाये गये. सचिव राजीव लोचन महतो व कोषाध्यक्ष खुदीराम […]

बुंडू : कुशवाहा विकास मंच की ओर से 15 फरवरी को कुशवाहा भवन ताउ में वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. यह निर्णय सोमवार को मंच की हुई बैठक में लिया गया. बैठक में सर्वसम्मिति से मंच का पुनर्गठन किया गया. अध्यक्ष दिलेश्वर महतो बनाये गये.

सचिव राजीव लोचन महतो व कोषाध्यक्ष खुदीराम महतो होंगे. इसके अलावा महिला मंच का अध्यक्ष सुषमा देवी, किसान मंच का अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद, शिक्षा मंच अध्यक्ष परमेश्वर कोइरी, बुद्घिजीवी मंच अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद महतो, व्यापार मंच अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ महतो एवं छात्र युवा मंच के अध्यक्ष भूतनाथ महतो बनाये गये. बैठक में खुदीराम महतो, दिनेश कोइरी, भूतनाथ कोइरी, शिवनाथ कोइरी, रामरतन महतो, कलेश्वर महतो, सुभेन महतो व परमेश्वर कोइरी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >