पत्रकार के घर पर अपराधियों का हमला

खलारी :शनिवार रात 11 बजे अपराधियों ने खलारी के पत्रकार दिनेश पांडेय उर्फ घंटू के करकट्टा स्थित आवास पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार रात में पत्रकार के घर के समीप स्थित बिजली घर में 30-40 लोग घुसने का प्रयास कर रहे थे. डरे सहमे बिजली ऑफिस के कर्मचारी पत्रकार से मदद के लिए […]

खलारी :शनिवार रात 11 बजे अपराधियों ने खलारी के पत्रकार दिनेश पांडेय उर्फ घंटू के करकट्टा स्थित आवास पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार रात में पत्रकार के घर के समीप स्थित बिजली घर में 30-40 लोग घुसने का प्रयास कर रहे थे. डरे सहमे बिजली ऑफिस के कर्मचारी पत्रकार से मदद के लिए चिल्लाने लगे.

तभी अपराधियों का दूसरे गुट ने पत्रकार के घर पर हमला कर दिया. पत्रकार द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर दल-बल के साथ पहुंची डीएसपी को देख कर अपराधी जंगल की ओर भाग गये. पत्रकार के घर पर हमला करने के बाद अपराधियों ने करकट्टा पंप हाउस के तीन कर्मचारियों से मोबाइल छिन कर उन्हें पंप हाउस में बंद कर दिया था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >