मां शारदे को दी गयी विदाई

खलारी : खलारी में स्थापित मां सरस्वती की अधिकतर प्रतिमाओं का रविवार को विसजर्न कर दिया गया. इससे पूर्व पंडालों में हवन व प्रसाद वितरण किया गया. श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को वाहनों पर रख कर विसजर्न शोभायात्र निकाली, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए जलाशयों तक गयी. शोभायात्र में शामिल युवक भक्ति गीतों पर नृत्य […]

खलारी : खलारी में स्थापित मां सरस्वती की अधिकतर प्रतिमाओं का रविवार को विसजर्न कर दिया गया. इससे पूर्व पंडालों में हवन व प्रसाद वितरण किया गया. श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को वाहनों पर रख कर विसजर्न शोभायात्र निकाली, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए जलाशयों तक गयी. शोभायात्र में शामिल युवक भक्ति गीतों पर नृत्य करते चल रहे थे. जलाशयों में विसजर्न से पूर्व मां सरस्वती की आरती उतारी गयी.
डकरा. डकरा में स्थापित सरस्वती मां की अधिकतर प्रतिमाओं का रविवार को विसजर्न कर दिया गया. इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ विसजर्न जुलूस निकाला. नगर भ्रमण के बाद स्थानीय जलाशयों में प्रतिमाओं को विसजिर्त कर दिया गया. सरस्वती पूजा के अवसर पर डकरा दुर्गा मंडप में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया.
मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज व आसपास के क्षेत्रों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का रविवार को जलाशयों में विसजर्न कर दिया गया. इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ विसजर्न शोभायात्र निकाली. जलाशय में आरती के पश्चात प्रतिमा को विसजिर्त कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >