मतदाता सूची में नये नाम जोड़े गये

खलारी : खलारी में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नये नाम जोड़े गये. साथ ही मतदाता सूची में नाम संशोधन के लिए फॉर्म भरा गया. बुकबुका पंचायत स्थित एसीसी हाइस्कूल स्थित बूथ पर खलारी बीडीओ रोहित सिंह व सीओ सच्चिदानंद […]

खलारी : खलारी में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नये नाम जोड़े गये. साथ ही मतदाता सूची में नाम संशोधन के लिए फॉर्म भरा गया.
बुकबुका पंचायत स्थित एसीसी हाइस्कूल स्थित बूथ पर खलारी बीडीओ रोहित सिंह व सीओ सच्चिदानंद वर्मा ने मतदाताओं को भय मुक्त होकर मतदान करने की शपथ दिलायी. इधर, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता परची बांटने व आधार कार्ड जमा करने का काम किया जा रहा है. इस अवसर पर सुधीर सिंह, रंथू साव, रंजीत केसरी, विवेकानंद झा, सविता राय, कुलदीप तिर्की, अनिल गंझू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >