तमाड़ के ऐदेलपीडी गांव में मंगलवार को फुटबॉल टूर्नामेंट सह टुसू मेला का आयोजन किया गया. मौके पर आयोजित सभा में विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि टुसू पर्व हमारी संस्कृति है. इसे बचाना हमारा धर्म है. इस दौरान आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता संजय ब्रदर्स ऐदेलपीड़ी की टीम को 15,000 तथा उपविजेता लोवाडीह रांची की टीम को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. वहीं चौड़ल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले कुजीआंबा के दल को दो हजार तथा दूसरा स्थान प्राप्त करनेवाले लुंगटू के दल को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया. मेला को सफल बनाने में मुन्ना महतो, जन्मेंजय महतो, गंगाधर महतो आदि ने सहयोग किया.
टुसू पर्व हमारी संस्कृति : विधायक
तमाड़ के ऐदेलपीडी गांव में मंगलवार को फुटबॉल टूर्नामेंट सह टुसू मेला का आयोजन किया गया. मौके पर आयोजित सभा में विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि टुसू पर्व हमारी संस्कृति है. इसे बचाना हमारा धर्म है. इस दौरान आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता संजय ब्रदर्स ऐदेलपीड़ी की टीम को 15,000 तथा उपविजेता लोवाडीह […]

इधर, तमाड़ के कोठाडीह में भी फुटबॉल टूर्नामेंट व टुसू मेला का आयोजन हुआ. फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को खस्सी देकर सम्मानित किया गया. वहीं चौड़ल प्रतियोगिता के विजेता को नकद पुरस्कार मिला.मेले में विधायक विकास कुमार मुंडा, विजय सिंह मानकी, हीरा दास, जगदीश गुप्ता, मलीन महतो, वासु सेठ, अश्विनी कुमार, सुरेश चंद्र महतो, डिप्टी महतो, प्रदीप मुंडा, परमेश्वर महतो, सुखलाल महतो, दीपक, मनोज आदि मौजूद थे.