50 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

धूमधाम से मनाया गया खलारी पहाड़ी मंदिर का वार्षिकोत्सव खलारी : खलारी पहाड़ी मंदिर के पुननिर्माण की 13वीं वर्षगांठ पर 14 जनवरी को 50 हजार लोगों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया. इस दौरान 24 घंटे से जारी अखंड कीर्तन का समापन हुआ. भगवान का भोग लगाने के बाद समाजसेवी […]

धूमधाम से मनाया गया खलारी पहाड़ी मंदिर का वार्षिकोत्सव
खलारी : खलारी पहाड़ी मंदिर के पुननिर्माण की 13वीं वर्षगांठ पर 14 जनवरी को 50 हजार लोगों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया. इस दौरान 24 घंटे से जारी अखंड कीर्तन का समापन हुआ.
भगवान का भोग लगाने के बाद समाजसेवी सह भाजपा नेता सुरेंद्रनाथ पांडेय ने श्रद्घालुओं के बीच खिचड़ी परोस कर भंडारा की शुरुआत की. खलारी पहाड़ी मंदिर की वर्षगांठ में एनके एरिया(सीसीएल) के महाप्रबंधक केके मिश्र, स्टाफ ऑफिसर पर्सनल केके सिंह, खलारी इंस्पेक्टर आरके रमण, थाना प्रभारी सतीश कुमार, वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन आरके प्रसाद समेत आसपास के क्षेत्रों से आये बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सिद्घेश्वर प्रसाद, ओमप्रकाश राय, अरविंद सिंह, शंभु सेन, अमरेश वर्मा, सुशील अग्रवाल, सूर्यकांत सिंह, बैजनाथ प्रसाद, रमानाथ सिंह, उपेंद्र प्रसाद सिन्हा, गोविंद प्रसाद, दिलीप साहू, पृथ्वी सिंह, भूपनाथ साहू, आशीष कुमार सिन्हा, बैजनाथ प्रसाद, उदय यादव, संतोष यादव, नंदलाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विजय महतो, रतन मिश्र, मनोज साहू, मनोज गोयल, कृष्णा रजक, मुकुल सिंह, राहुल राठौर, विजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, समेश्वर राम, आदि ने सहयोग किया.
विधायक जीतूचरण भी पूजा करने पहुंचे: कांके विधायक डॉ जीतूचरण राम ने बुधवार को खलारी पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा भंडारे में शामिल हुए. पूजा करने के बाद डॉ राम पुरनी राय के लिए रवाना हो गये. उनके साथ अरविंद सिंह, शशिभूषण सिंह, विकास सिंह, भरत रजक, आनंद झा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >