पिपरवार : सीसीएल पिपरवार क्षेत्र की राय-बचरा भूमिगत खदान परियोजना में सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. इस दौरान कुजू से आरा परियोजना के परियोजना पदाधिकारी पीएम प्रधान के नेतृत्व में आयी सेफ्टी इंस्पेक्शन टीम ने खदान का निरीक्षण किया.
समारोह स्थल पर लगाये गये कनवेयर सिस्टम के जीवंत मॉडल का मुआयना किया. इस टीम में सीनियर मैनेजर माइनिंग एके सिंह, सीनियर मैनेजर इएंडएम राकेश कुमार, सर्वेयर दिलीप मंडल, वर्कमैन इंस्पेक्टर दिलीप कुमार व विजय एक्का सहित आइएसओ के मनीष मोहन षामिल थे.
सुरक्षा ध्वजारोहण व सुरक्षा शपथ के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पीएम प्रधान ने सुरक्षा सप्ताह को खदानों का त्योहार बताया. कहा इससे त्योहारों की तर्ज पर साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता आती है. कई बार राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार से नवाजी जा चुकी इस परियोजना का गौरवशाली इतिहास रहा है. डि-वाटरिंग के कारण बंद कोयला उत्पादन एक-दो सप्ताह में शुरू हो जाने की दी गयी जानकारी पर उन्होंने संतोष जताया.
इससे पूर्व राय-बचरा पीओ ओपी चौबे ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. एरिया सेफ्टी ऑफिसर वाई तिवारी ने परियोजना के सेफ्टी स्टेटस की विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान परियोजना के दर्जन भर कामगारों को सेफ वर्कर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन मोहन मुरारी व धन्यवाद ज्ञापन मैनेजर बबन सिंह ने किया. मौके पर कई अधिकारी, कर्मचारी, मजदूर व श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद थे.
सेफ वर्कर हुए पुरस्कृत : सुरक्षा निरीक्षण के लिए आयी टीम द्वारा परियोजना में सुरक्षा के साथ काम करने वाले सेफ वर्करों को पुरस्कृत किया. पुरस्कृत होनेवालों में आनंद राम गौड़, लाल बिहारी साव, भुवनेश्वर तुरी, सुनील मुंडा, सोमरा मांझी, अवधेश महतो, रामदेव उरांव, रतनु उरांव, उमेश चौहान, करीमन महतो, भीखन गंझू व कसैली महतो आदि शामिल हैं.
