तमाड़ : ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को स्थानीय विधायक विकास मुंडा ने तमाड़ पावर हाउस का औचक निरीक्षण किया. पावर हाउस के ट्रांसफारमर से हो रहे तेल रिसाव को ठीक करने का आदेश कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कश्यप को दिया. पावर हाउस में एक अतिरिक्त ट्रांसफारमर लगाने का आदेश भी दिया.
मौके पर विजय सिंह मानकी, विक्की गुप्ता, संजू पाटनी, पिंकू, राजकुमार गुप्ता, सुरेश चंद्र महतो, हीरा दास, वासु सेठ, डिप्टी महतो, मलीन महतो, किशोर कुमार महतो व जागरू महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.
