चोरी-छिपे बंगाल भेजे जा रहे हैं मवेशी

खूंटी : सिमडेगा व खूंटी जिला की सीमा पर स्थित गांवों से प्रतिमाह एक हजार से अधिक मवेशियों को चोरी छिपे बंगाल भेजा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक खूंटी जिला के जलटंडा व मारंगहादा तथा सिमडेगा जिला के बानो क्षेत्र में लगनेवाले साप्ताहिक हाटों में बंगाल के तस्कर मवेशी खरीदने आते हैं. यहां से […]

खूंटी : सिमडेगा व खूंटी जिला की सीमा पर स्थित गांवों से प्रतिमाह एक हजार से अधिक मवेशियों को चोरी छिपे बंगाल भेजा जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक खूंटी जिला के जलटंडा व मारंगहादा तथा सिमडेगा जिला के बानो क्षेत्र में लगनेवाले साप्ताहिक हाटों में बंगाल के तस्कर मवेशी खरीदने आते हैं. यहां से मवेशी खरीदने के बाद उन्हें रातों-रात बंगाल भेज दिया जाता है.
बानो क्षेत्र के साप्ताहिक हाटों से खरीदे गये मवेशियों को रनिया, चांडित होते हुए बंगाल ले जाया जाता है. वहीं जलटंडा से खरीदे गये मवेशियों को खूंटी, मारंगहादा, बुंडू होते हुए सिल्ली के रास्ते बंगाल की सीमा में प्रवेश कराया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >