खूंटी : ऑपरेशन कारो-दो के तहत पुलिस पीएलएफआइ उग्रवादियों की संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है. बख्तरबंद गाड़ियों व मोटरसाइकिल से सीआरपीएफ समेत अन्य बटालियन के जवान जंगलों की सघन तलाशी ले रहे हैं.
हालांकि पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. अभियान में पुलिस व अतिरिक्त सुरक्षा बल की 12 कंपनियां लगायी गयी हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस फिलहाल पीएलएफआइ उग्रवादियों की रेकी कर रही है. पुख्ता सबूत मिलने पर गिरफ्तारी या मुठभेड़ के लिए बड़ा अभियान चलाया जायेगा.
