मोटरसाइकिल से गिर कर दो घायल, एक रिम्स रेफर

मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी खूंटी : खूंटी-रांची मार्ग पर मैनुगढ़ा मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर मोटरसाइकिल से गिर कर गिरजाटोली निवासी रंजन हेंब्रोम व अभिषेक हेंब्रोम घायल हो गये. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई बताये जा रहे हैं. मौके पर उधर से गुजर रहे सब इंस्पेक्टर केके पांडा व बासुदेव शाह की […]

मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी

खूंटी : खूंटी-रांची मार्ग पर मैनुगढ़ा मोड़ के समीप शुक्रवार की दोपहर मोटरसाइकिल से गिर कर गिरजाटोली निवासी रंजन हेंब्रोम व अभिषेक हेंब्रोम घायल हो गये. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई बताये जा रहे हैं.

मौके पर उधर से गुजर रहे सब इंस्पेक्टर केके पांडा व बासुदेव शाह की नजर इन पर पड़ी. उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया. अभिषेक हेंब्रोम के सिर में गंभीर चोट लगी है. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि दोनों युवक खूंटी से रांची जा रहे थे. मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज थी. घटनास्थल के समीप मोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी, जिससे दोनों गिर पड़े. पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >