एक्सप्लोसिव गाड़ी रेलवे ट्रैक पर फंसी

खलारी : केडी कांटा घर के आगे ओवरब्रिज के समीप एक एक्सप्लोसिव गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन पर फंस गयी, जिससे दो रेलवे ट्रैक पांच घंटे तक जाम रहा. जानकारी के अनुसार चालक एक्सप्लोसिव गाड़ी को ओवरब्रिज पर बैक कर रहा था, तभी ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर चढ़ […]

खलारी : केडी कांटा घर के आगे ओवरब्रिज के समीप एक एक्सप्लोसिव गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन पर फंस गयी, जिससे दो रेलवे ट्रैक पांच घंटे तक जाम रहा. जानकारी के अनुसार चालक एक्सप्लोसिव गाड़ी को ओवरब्रिज पर बैक कर रहा था, तभी ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर चढ़ गयी.
जिस समय हादसा हुआ, उसके दो मिनट पहले एक मालगाड़ी उक्त ट्रैक से गुजरी थी. पांच घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी को रेलवे ट्रैक से हटाया गया. खलारी रेलवे प्रबंधन ने गाड़ी को जब्त कर लिया है. साथ ही जिस कंपनी की गाड़ी थी, उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >