पिपरवार : बड़कागांव के जेवीएम उम्मीदवार ने चिरैयाटांड़ व बचरा में नुक्कड़ सभा कर अपने समर्थन में वोट मांगा. आजसू-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार आजसू के रोशन लाल के समर्थन में कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर कार्यकर्ताओं ने वोट मांगा. झामुमो के संजीव कुमार बेदिया ने पदयात्रा कर क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट मांगा.
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला देवी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव घूम कर कांग्रेस के लिए वोट मांगा. भाकपा के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में जनसंपर्क किया और भाकपा के पक्ष में वोट देने की अपील की.
