शिविर में लोगों ने 21 यूनिट रक्तदान किया

शनि देव भक्त मंडली ट्रस्ट के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष केंद्र के तत्वावधान में शनि देव भक्त मंडली ट्रस्ट के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी और ट्रस्ट के अध्यक्ष देबु घोष ने किया. शनि देव मंडली ट्रस्ट के अध्यक्ष देबु घोष ने बताया कि यह ट्रस्ट अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है. सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने कहा कि रक्तदान महादान होता है. रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है. हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए आपके एक यूनिट रक्तदान से लोगो को नई जिंदगी मिल सकती है. शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. मौके पर डॉ आनंद किशोर उरांव, निशांत झा, सुशांत कुमार, पूनम भेंगरा, जोशपीना भेंगरा, सुजीत नाग सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >