स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों की निःशुल्क जांच

रेन हॉस्पिटल और एक्सिस बैंक के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. शहर के नेताजी चौक के समीप स्थित एक्सिस बैंक परिसर में बुधवार को रेन हॉस्पिटल और एक्सिस बैंक के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में शहर तथा आसपास के दो सौ से अधिक लोग पहुंचे. सभी ने अलग-अलग बीमारियों की जांच की. शिविर में डॉ नेहाश्री, डॉ अमन कुमार और डॉ अनिश यादव ने मरीजों की जांच की. इस दौरान मरीजों को मुफ्त में दवा दी गयी. वहीं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उचित सलाह भी दी गयी. मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताये गये. शिविर में बैंक के कर्मी और उपभोक्ताओं ने भी स्वास्थ्य जांच करायी. रेन हॉस्पिटल के डॉ रमन ने बताया कि आगे भी ऐसे आयोजन किये जाते रहेंगे. जिससे मरीजों की निःशुल्क जांच होगी. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक कषल केपी, ऑपरेशन हेड अनुराग अनुभव, रिषभ राज, सौरव शर्मा, रेन हॉस्पिटल के मैनेजर अंकित, सिद्धांत, सौरव सहित अन्य का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >