खूंटी में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव

खूंटी में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव

खूंटी : जिले में बुधवार को एक साथ बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिले हैं. शाम आठ बजे तक कुल 18 व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. जिसमें मुरहू से छह और खूंटी से 12 व्यक्ति शामिल हैं. सभी कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क की तलाश की जा रही है. उनके परिवार के सदस्यों का भी जांच किया जायेगा.

उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि 10 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं. एरेंडा स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाजरत 29 कोरोना मरीजों का जांच पुनः जांच किया गया. जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आया है.

इसके बाद उन्हें ससम्मान घर के लिए विदा कर दिया गया. इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 278 पहुंच गयी है. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 51 हो गयी. जिले में अब 223 कोरोना मरीज सक्रिय हैं.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >