शिविर में 16 लोगों ने किया रक्तदान

बुधवार को फुदी स्थित टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को फुदी स्थित टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव और प्राचार्य उज्जवल ओलिवर उरांव ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थियों के द्वारा कुल 16 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव ने बताया कि आये दिन खूंटी में गर्भवती महिलाओं, दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को रक्त की अति आवश्यकता होती है. रक्त की कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती तथा रक्तदान करने से रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है. प्राचार्य उज्जवल ओलिवर उरांव ने बताया कि इस संस्थान के द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है. अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भी यहां के छात्र निरंतर रक्तदान करते हैं. काउंसलर निशांत झा ने उपस्थित सभी छात्रों को रक्तदान संबंधित लाभों को बताया. शिविर को सफल बनाने में संस्थान के राजकुमार मांझी, राजन प्रिय, विपिन कुमार, एरियल गुड़िया, सुजीत नाग, सुषमा कुजूर, पूनम भेंगरा, सुनीता देवी सहित अन्य का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >