बिजली चोरी करते पकड़े गये 15 लोग, लगा जुर्माना

विद्युत विभाग खूंटी ने दो दिनों तक बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया.

खूंटी. विद्युत विभाग खूंटी ने दो दिनों तक बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. अभियान में लोधमा के लोवागड़ा में दस और मारंगहादा में पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. उनके ऊपर विभाग ने जुर्माना लगाया. लोधमा में इंद्रु महतो पर 9001 रुपये, गंदुरा महतो पर 11 हजार 251, रामजीत महतो पर 9001, रमेश महतो पर 7201, दिलीप महतो पर 10 हजार 801, सोहराई महतो पर 10 हजार 801, जितेंद्र कुमार पर 6439, मुरारी केसरी पर 11 हजार 251, प्रदीप कुमार महतो पर 10 हजार 801 और सीमा देवी पर 4371 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं मारंगहादा में लादू लाल मुंडा पर 7201 रुपये, उचाव सिंह मुंडा पर 8101 रुपये, विजय हस्सा पर 7201 रुपये, सोहराय मुंडा पर 7201 रुपये और अचल सिंह मुंडा पर 7201 रुपये का जुर्माना लगाया गया. विद्युत कार्यपालक अभियंता जेम्स कुजूर ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह जिले के अलग-अलग प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. अभियान में तोरपा सहायक विद्युत अभियंता आनंद कच्छप, खूंटी सहायक विद्युत अभियंता शैलेश कश्यप, कनीय अभियंता अमित कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >