वुशु प्रतियोगिता में चतरा दूसरे स्थान पर, डकरा के कई खिलाड़ी पदक जीते

डकरा : रांची के होटवार इंडोर स्टेडियम में झारखंड का 15वां सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता संपन्न हुआ. जिसमें चतरा जिला वुशु संघ ने एनके पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया है. चतरा में पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीत कर चतरा को 16 […]

डकरा : रांची के होटवार इंडोर स्टेडियम में झारखंड का 15वां सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता संपन्न हुआ. जिसमें चतरा जिला वुशु संघ ने एनके पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया है.

चतरा में पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीत कर चतरा को 16 पदक दिलाये हैं. स्वर्ण पदक नइयर खान अहमद, अबू अयान अली, राहुल यादव, शीतल कुमारी ने जीता. वहीं रजत और कांस्य पदक जीतनेवाले खिलाड़ी ऋषभ कुमार, लक्की विश्वकर्मा, शिवम उरांव, कृति कुमारी, अनुपमा कुमारी, श्रेया, अनुश कुमारी, टीना कुमारी, अमीषा लकड़ा, विजय कुमार, अरुण भोगता, बिंदु यादव, छोटू कुमार मुंडा शामिल है. राज्य वुशु संघ के सचिव शैलेंद्र दुबे ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षक रजी अहमद को सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >