नलकूप खराबी की सूचना दें, शीघ्र मरम्मत होगी

खूंटी : जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में सूचना भवन, खूंटी में टेली कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल खूंटी के कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि दूरभाष के माध्यम से आमलोगों की पेयजल संबंधी शिकायतें/समस्याओं से अवगत हुए और समाधान के उपाय बताये. अधिसंख्य शिकायतें चापानलों के खराब होने […]

खूंटी : जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में सूचना भवन, खूंटी में टेली कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल खूंटी के कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि दूरभाष के माध्यम से आमलोगों की पेयजल संबंधी शिकायतें/समस्याओं से अवगत हुए और समाधान के उपाय बताये.

अधिसंख्य शिकायतें चापानलों के खराब होने से संबंधित थी. शिकायतों के आलोक में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को खराब चापानलों को मरम्मत करने के निर्देश दिया. उन्होंने लोगों को बताया कि हर प्रखंड कार्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की प्रशाखा कार्यरत है.

जहां जाकर लोग चापानलों से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. बताया गया कि जिला स्तर पर पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय के लैंड लाइन नंबर 06528 221715 व मोबाइल नंबर -7631068273 पर संपर्क कर शिकायतें दर्ज करायी जा सकती है. उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर -18003456502 डायल कर भी शिकायतें दर्ज करायी जा सकती हैं. शिकायतों के आलोक में 24 घंटे के भीतर समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा.

कार्यपालक अभियंता ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय के निर्माण कराने की मांग के आलोक में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन दिये. बताया गया कि शौचालय के निर्माण के बाद लाभुकों द्वारा निर्मित शौचालय की तस्वीर, आधार कार्ड व बैंक का खाता विभाग को उपलब्ध कराना होगा. इसके पश्चात शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि 12,000 रुपये संबंधित लाभुक के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >