पीअो से दुर्व्यवहार, माफी मांगी

डकरा : केडीएच पीओ उपेंद्र सिंह के साथ पिपरवार में कार्यरत सीसीएल कर्मी मनोज तुरी ने शराब के नशे में दुर्व्यवहार किया. वह पीओ कार्यालय जा कर ठेका की मांग कर रहा था. जब पीओ ने कहा कि सीसीएल में काम करने वाले को ठेका नहीं दिया जाता है, तो उसने एसटी/एससी एक्ट में फंसा […]

डकरा : केडीएच पीओ उपेंद्र सिंह के साथ पिपरवार में कार्यरत सीसीएल कर्मी मनोज तुरी ने शराब के नशे में दुर्व्यवहार किया. वह पीओ कार्यालय जा कर ठेका की मांग कर रहा था.

जब पीओ ने कहा कि सीसीएल में काम करने वाले को ठेका नहीं दिया जाता है, तो उसने एसटी/एससी एक्ट में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी की. पीओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मनोज तुरी ने पीअो से लिखित रूप में मांफी मांगी. उसने लिखा है कि शराब के नशे में उससे गलती हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >