जंगली हाथी ने युवक को घायल किया

तमाड़ : परासी पंचायत के कुटाचाउली निवासी रूपेश सिंह मुंडा (35)को गुरुवार की रात जंगली हाथी ने दौड़ा कर मारने का प्रयास किया. इस क्रम में हाथी ने रूपेश सिंह मुंडा के एक पैर को कुचल कर घायल कर दिया. रूपेश को सुबह में परिजनों ने तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार करा कर बेहतर इलाज […]

तमाड़ : परासी पंचायत के कुटाचाउली निवासी रूपेश सिंह मुंडा (35)को गुरुवार की रात जंगली हाथी ने दौड़ा कर मारने का प्रयास किया. इस क्रम में हाथी ने रूपेश सिंह मुंडा के एक पैर को कुचल कर घायल कर दिया.

रूपेश को सुबह में परिजनों ने तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार करा कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले गये. घटना की जानकारी के अनुसार रूपेश गुरुवार की शाम रांची से मजदूरी कर पैदल ही घर लौट रहा था. इसी क्रम में उलिडीह-परासी सड़क पर जंगली हाथी से दिख गया. हाथी को देख कर अन्य साथियों के साथ रूपेश सिंह मुंडा भी भागने लगा, लेकिन हाथी ने मार कर घायल कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >