हाथी ने स्कूल का दरवाजा तोड़ा

तमाड़ : थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय मारधान और नव प्राथमिक विद्यालय टोड़ांग में बुधवार की रात जंगली हाथियों ने स्कूल भवन का दरवाजा तोड़ दिया. उसमें रखे मध्याह्न भोजन योजना के लगभग दो पेटी अंडा को क्षतिग्रस्त कर बर्बाद कर दिया. जानकारी के बुधवार की रात करीब 12 बजे हाथियों का एक झुंड […]

तमाड़ : थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय मारधान और नव प्राथमिक विद्यालय टोड़ांग में बुधवार की रात जंगली हाथियों ने स्कूल भवन का दरवाजा तोड़ दिया. उसमें रखे मध्याह्न भोजन योजना के लगभग दो पेटी अंडा को क्षतिग्रस्त कर बर्बाद कर दिया.

जानकारी के बुधवार की रात करीब 12 बजे हाथियों का एक झुंड मारधान विद्यालय आ धमका और स्कूल के दरवाजे को तोड़ कर स्कूल में रखे मध्याह्न भोजन योजना की सामग्री को नष्ट कर दी. इसी प्रकार हाथियों ने टोड़ांग नव प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाते हुए स्कूल में रखे अनाज सहित अंडा नष्ट कर दिया. इस घटना की सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >