संस्कार व शिक्षा का केंद्र है स्कूल

खलारी : शिक्षा के साथ संस्कार देनेवाला विद्यालय ही बेहतर होता है. इन्हीं में से एक मोहननगर का विद्या विकास केंद्र हाई स्कूल भी है. उक्त बातें सोमवार को विद्या विकास केंद्र उच्च विद्यालय मोहन नगर में वार्षिकोत्सव सह विदाई समारोह में सुरेंद्रनाथ पांडेय बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने विद्यालय की समस्याओं को दूर करने […]

खलारी : शिक्षा के साथ संस्कार देनेवाला विद्यालय ही बेहतर होता है. इन्हीं में से एक मोहननगर का विद्या विकास केंद्र हाई स्कूल भी है. उक्त बातें सोमवार को विद्या विकास केंद्र उच्च विद्यालय मोहन नगर में वार्षिकोत्सव सह विदाई समारोह में सुरेंद्रनाथ पांडेय बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने विद्यालय की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. कहा कि विद्यालय के बच्चे मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक लाकर विद्यालय और खलारी का नाम रोशन करें.

समारोह का उद्घाटन सरस्वती मां के चित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समारोह में विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, मुखिया मानसी देवी व पंसस उर्मिला देवी मौजूद थी. मौके पर कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. समारोह में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक एकल, सामूहिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया.

छात्रा खुशी व उसकी सहेलियों द्वारा प्रस्तुत इंग्लिश सांग ‘गुड मार्निंग’ को सराहा गया. इसके अलावा नंदनी और खुशबू, संध्या और उनकी साथियों ने नृत्य प्रस्तुत किया. श्रेया और खुशी का नृत्य ‘बरसो रे मेघा’ खूब तालियां बटोरी. इनके अलावा नंदनी, रानी, अनिशा, प्रिया, नाजनी, मुस्कान, नीलम ने सहेलियों के साथ सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किये. समारोह में सोनू पांडेय, सुनील सिंह, अजय तिवारी, धीरेंद्र झा, मिथलेश पासवान, प्रदीप ठाकुर, कैलाश चौहान, रंजीत पासवान, राजेंद्र रजक, विजय मिस्त्री, महेश कुमार, देवेंद्र मालाकार, शहाबुद्दीन अंसारी, रेखा देवी, नीलम देवी, सुनीता कुमारी, चंदा वानो, मनप्रीत कौर, कमलजीत कौर, अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >