जिले के युवा अच्छा नागरिक बनें : एसपी

तोरपा : खूंटी बहुत ही सुंदर जिला है. यहां पर कुछ लोग गंदगी फैला रहे हैं, ऐसा उन्हें नहीं करने दिया जायेगा. यहां की गंदगी को साफ करने का काम शुरू हो गया है. गंदगी को साफ कर इसे स्वच्छ व सुंदर जिला बनाया जायेगा. यह बातें एसपी आलोक ने शनिवार को संत जोसेफ कॉलेज […]

तोरपा : खूंटी बहुत ही सुंदर जिला है. यहां पर कुछ लोग गंदगी फैला रहे हैं, ऐसा उन्हें नहीं करने दिया जायेगा. यहां की गंदगी को साफ करने का काम शुरू हो गया है. गंदगी को साफ कर इसे स्वच्छ व सुंदर जिला बनाया जायेगा. यह बातें एसपी आलोक ने शनिवार को संत जोसेफ कॉलेज तोरपा के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सह एथलेटिक्स मीट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही.

उन्होंने कहा कि समाज में गंदगी फैलानेवालों को युवा अपना आदर्श न मानें. उनके बहकावे में न आयें तथा पढ़-लिख कर देश का अच्छा नागरिक बनें. उन्होंने कहा कि जीवन में खेलकूद का होना भी जरूरी है. कॉलेज के प्राचार्य इमानुएल बागे तथा उपप्राचार्य फादर अलबिनुस ओड़ेया ने कहा कि विद्यार्थी खेल भावना के साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ें.

प्रतियोगिता के समापन के बाद उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, विभिन्न प्रकार के रेस, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में डिकन रवि पॉल, ब्रदर एमानुएल, फादर फिलीप, प्रो अक्षय कुमार राय, जगरनाथ महतो, कांता सांचा, प्रो विनोद सुरीन, प्रशांत तिरू, सुबासी नामलेन, जयवंती गुड़िया, अशोक सुरीन, सरति मुक्ति होरो, सिलविया, रेजिना, रोशनी, नुपूर, विकास आदि ने मुख्य भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >