खूंटी : पीएलफआइ के दो उग्रवादी हथियार समेत गिरफ्तार

खूंटी : जिला पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के इरादे से आये पीएलएफआइ उग्रवादी में जीतवाहन लोहरा और गोंदा राम को धर दबोचा. एसपी आलोक ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पीएलएफआइ के उग्रवादी सिंदरी टुसु मेला में किसी व्यक्ति […]

खूंटी : जिला पुलिस ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के इरादे से आये पीएलएफआइ उग्रवादी में जीतवाहन लोहरा और गोंदा राम को धर दबोचा.
एसपी आलोक ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पीएलएफआइ के उग्रवादी सिंदरी टुसु मेला में किसी व्यक्ति की हत्या करना चाहते हैं.
इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने अभियान चलाया. जिसमें दोनों को सिंदरी से पकड़ा गया़
तलाशी में उनके पास से दो देसी पिस्टल, दो गोली और दो मोबाइल बरामद किया गया. छापेमारी अभियान में एसपी अनुराग राज, एसडीपीओ कुलदीप कुमार, एसएसबी 26 बटालियन के उप कमांडेंट वैभव सिंह परिहार, इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद और फिलिप कुजूर शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >