खूंटी : तिहरे हत्याकांड का आरोपी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

खूंटी : एसएसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर खूंटी पुलिस ने कांड संख्या (70/14) तिहरे हत्याकांड के फरार हार्डकोर नक्सली डोडा मुंडा उर्फ कुरचू मुंडा(बिचागुटू निवासी) को गांव के समीप से छापेमारी कर गिरफ्तार लिया. विदित है कि गत तीन जून 16 को कुंदन पाहन दस्ते के द्वारा खूंटी के जोजोहातू में दुबराज मानकी, […]

खूंटी : एसएसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर खूंटी पुलिस ने कांड संख्या (70/14) तिहरे हत्याकांड के फरार हार्डकोर नक्सली डोडा मुंडा उर्फ कुरचू मुंडा(बिचागुटू निवासी) को गांव के समीप से छापेमारी कर गिरफ्तार लिया. विदित है कि गत तीन जून 16 को कुंदन पाहन दस्ते के द्वारा खूंटी के जोजोहातू में दुबराज मानकी, पत्नी नागी मानकी, साला सूरज हस्सा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.

इस घटना में डोडा मुंडा भी शामिल था.एसपी को गुप्त सूचना मिली कि उक्त तिहरे हत्याकांड का आरोपी व हार्डकोर नक्सली डोडा मुंडा लांदूप व बिचागुटू के बीच देखा गया है. एसपी की गठित टीम में थाना प्रभारी मारंगहादा पप्पू शर्मा, बिरेंद्र सिंह, भजनलाल महतो, दिगंबर पांडेय (तीनों पुअनि), मिथिलेश कुमार, अरुण कुमार सिंह(दोनों सअनि) ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की. पुलिस को देख डोडा मुंडा भागने की कोशिश की, पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >