खूंटी : मुरहू के धान व्यवसायी से लूटपाट का मामला

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक जब्त िकया खूंटी : मुरहू पुलिस ने धान व्यवसायी पवन मिश्र से लूटपाट के मामले में दो अौर अपराधियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें विशाल ऑड़ेया (कटहलटोली) व मनोज पाहन (निधिया, कर्रा) शामिल हैं. एसपी को सूचना मिली थी कि लूटकांड के आरोपी खूंटी […]

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइक जब्त िकया
खूंटी : मुरहू पुलिस ने धान व्यवसायी पवन मिश्र से लूटपाट के मामले में दो अौर अपराधियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें विशाल ऑड़ेया (कटहलटोली) व मनोज पाहन (निधिया, कर्रा) शामिल हैं. एसपी को सूचना मिली थी कि लूटकांड के आरोपी खूंटी के कटहलटोली के समीप देखे गये हैं.
इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ रणवीर सिंह, मुरहू थानेदार अरुण कुमार दुबे, पुअनि राजन कुमार ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो पल्सर बाइक भी जब्त किया गया है. पुलिस इस घटना में शामिल आठ अपराधी अलविनुस सोय, सिगिन पूर्ति, सागर मुंडा, मनीष नाग, मेंगरा भेंगरा, सुमन नाग, सादिर हस्सा, सोमा मुंडा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >