खलारी : नदी में हाथ धोने गयी बच्ची बही, दो किमी दूर मिला शव

खलारी : खलारी थानांतर्गत चूरी के निकट आठ वर्षीय पूजा कुमारी सपही नदी की तेज धार में बह गयी. छह घंटे बाद डूबने की जगह से दो किमी दूर राय मंदिर के निकट उसका शव मिला. घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार की सुबह 10 बजे घनश्याम वैद्य की पुत्री पूजा चॉकलेट खाने […]

खलारी : खलारी थानांतर्गत चूरी के निकट आठ वर्षीय पूजा कुमारी सपही नदी की तेज धार में बह गयी. छह घंटे बाद डूबने की जगह से दो किमी दूर राय मंदिर के निकट उसका शव मिला.
घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार की सुबह 10 बजे घनश्याम वैद्य की पुत्री पूजा चॉकलेट खाने के बाद सपही नदी में हाथ धोने गयी थी.
इसी क्रम में फिसल कर नदी में गिर गयी. नदी की धार इतनी तेज थी कि पूजा तुरंत ही ओझल हो गयी. सूचना पाकर खलारी पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल घटनास्थल पर पहुंचे. बच्ची की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया
एनडीआरएफ टीम के गोताखोर काफी देर तक बच्ची को ढूंढने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह नहीं मिली. शाम चार बजे के करीब राय मंदिर के निकट ग्रामीणों की नजर नदी के किनारे बच्ची के शव पर पड़ी. सूचना मिलने पर पुलिस शव को ले आयी व पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पूजा के पिता चूरी मंदिर के पुजारी के रिश्तेदार हैं व एक निजी कंपनी में काम करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >