खूंटी में हत्या का आरोपी प्रेमसुख गिरफ्तार

खूंटी : खूंटी में हत्या का आरोपी प्रेमसुख कोनगाड़ी को गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया गया. उसे खूंटी के रनिया प्रखंड के ग्राम उड़िकेल से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के लिए तोरपा के एसडीपीओ नाजीर अख्तर के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इसमें रनिया के थाना प्रभारी विनोद […]

खूंटी : खूंटी में हत्या का आरोपी प्रेमसुख कोनगाड़ी को गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया गया. उसे खूंटी के रनिया प्रखंड के ग्राम उड़िकेल से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के लिए तोरपा के एसडीपीओ नाजीर अख्तर के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इसमें रनिया के थाना प्रभारी विनोद राम भी शामिल थे. उसके बारे में खूंटी के एसपी श्रवण महतो को गुप्त सूचना मिली थी. उस पर श्रवण महतो की हत्या का आरोप है. साथ ही वह चोरी की बाइक के साथ भी पकड़ाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >