खरसावां के बासंती मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

Saraikela Kharsawan News: खरसावां के बासंती मंदिर परिसर में श्री परशुराम शक्ति सेना के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

खरसावां शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Saraikela Kharsawan News: झारखंड के खरसावां जिले के बासंती मंदिर परिसर में श्री परशुराम शक्ति सेना के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना और आरती की गई तथा उनके जीवन और संदेशों का स्मरण किया गया.

सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम की जीवनगाथा, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही सामाजिक एकजुटता बनाए रखने और क्षेत्र के समग्र कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया. उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान परशुराम की जीवनी को नमन करते हुए सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प दोहराया. 

ब्राम्हण समाज के लोगों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान ब्राम्हण समाज के प्रबुद्ध लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में मुख्य रुप से अंबुजाक्ष आचार्य, प्रदीप कुमार दाश, गणेश मिश्रा, सूर्य कुमार पति, चामु मिश्रा, राजेश कुमार दाश, चित्त षाडंगी, दिलीप मिश्रा, शशनी त्रिपाठी, अशोक षाडंगी व भास्कर आचर्या शामिल है. कार्यक्रम में मुख्य रुप से श्री परशुराम शक्ति सेना के सुशील षाडंगी, सुजीत हाजरा, विप्लव कुमार पाणी, उत्तम मिश्रा, हाबु षाडंगी, प्रवीण षाडंगी, तनु पाणी, शौभित दाश, रंजीत  मिश्र, प्रभात पाणी मानु नंदा आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >