Jharkhand Students Protest Live: 'हम छात्रों की हर बात सुनने को तैयार', आंदोलन के बीच बोले CM हेमंत सोरेन

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ सरकार की वार्ता से पहले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार केवल छात्रों से सीधी बातचीत करेगी, किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं. मंत्री ने सूची में पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार के नाम पर सवाल उठाते हुए भाजपा और कोचिंग माफिया पर राजनीति करने का आरोप लगाया.

2:57 PM. 7 Aug 26 2:57 PM. 7 Aug

इंक से हमले के बाद नेहा बोरा का पहला बयान

संघर्ष कर रहे साथी को मैं अपना समर्थन देती हूं, मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए. JPSC की परीक्षा करवाने के लिए सुचारु व्यवस्था होनी चाहिए. 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द हो और नई परीक्षा तिथि तय की जाए. नेहा बोरा ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल में जो घोटाला हुआ है उसको भी रद्द किया जाए और एग्जाम तुरंत करवाया जाए. हर परीक्षा सरकारी रुप से हो, जिनको खुद छात्रों की परीक्षा करवाने के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए. कई राज्यों में ब्लैक लिस्ट में शामिल प्राइवेट एजेंसियां परीक्षा करवा रही है.

नेहा बोरा
2:44 PM. 7 Aug 26 2:44 PM. 7 Aug

हम छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है- सीएम हेमंत सोरेन

JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "हमने बातचीत का एक तरीका पहले ही तय कर लिया है. हम बातचीत के लिए तैयार हैं. सरकार हर छात्र की समस्याओं को समझने के लिए उत्सुक है. अब हम छात्रों की बातों को जयपाल सिंह स्टेडियम की सीमाओं से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य ऐसे ठोस और बड़े सुधार करना है जो छात्रों की उम्मीदों को उनकी जरूरतों के हिसाब से पूरा कर सकें.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
2:20 PM. 7 Aug 26 2:20 PM. 7 Aug

गिरफ्तार युवक को साथ ले जाती पुलिस

नेहा बोरा पर इंक फेंकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. और इसके साथ उसे अपने साथ लेकर गई.

युवक को ले जाती पुलिस
2:14 PM. 7 Aug 26 2:14 PM. 7 Aug

प्रदर्शनकारी छात्रों से बात करने पहुंचे सदर एसडीएम

Ranchi सदर SDM कुमार रजत और ADM law and order धनंजय कुमार प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात करने मौके पर पहुंचे.

इस दौरान उन्होंने सरकार से वार्ता को लेकर छात्रों से बातचीत की. इसपर छात्रों ने कहा कि सरकार केवल छात्रों से बात करना चाहती है. वहीं, सूची पर छात्रों ने कहा कि अगर, शाम तक कमेटी के फैसले पर सूची में संशोधन किया जाएगा. तो जानकारी दे दी जाएगी.

छात्रों से बात करने पहुंचे पदाधिकारी
2:12 PM. 7 Aug 26 2:12 PM. 7 Aug

नेहा बोरा पर फेंका गया इंक

जेपीएससी प्रदर्शन के दौरान आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने इंक फेंक दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक मौके पर 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहा था.

नेहा बोरा के चेहरे और कपड़ों पर लगा इंक
2:05 PM. 7 Aug 26 2:05 PM. 7 Aug

जेपीएससी आंदोलन के बीच नेहा बोरा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी विधानसभा मार्च के लिए सड़क पर उतरे. पूर्व से निर्धारित इस पैदल मार्च से पहले नेहा बोरा ने छात्रों के समर्थन में भाषण दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जेपीएससी धांधली के विरोध में नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर पैदल मार्च किया.

1:57 PM. 7 Aug 26 1:57 PM. 7 Aug

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) के द्वारा विधानसभा मार्च निकाला गया है. जिसके वजह से बिरसा चौक पर वाहनों की लंबी कतार लगी है और यातायात प्रभावित है.

12:19 PM. 7 Aug 26 12:19 PM. 7 Aug

जेपीएससी और जेएसएससी धांधली मामले में आंदोलनरत छात्रों के साथ सरकार की वार्ता से पहले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल (Delegation) की सूची को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ केवल छात्रों से सीधी बातचीत करेगी, किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं. छात्रों द्वारा सौंपी गई 11 सदस्यीय सूची पर सवाल उठाते हुए मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा, "हम छात्रों के मुद्दों का समाधान निकालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन सूची में पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार का नाम क्यों जोड़ा गया है? इससे साफ होता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और कोचिंग माफिया पर्दे के पीछे रहकर इस पूरे आंदोलन के नाम पर राजनीति चमका रहे हैं."

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >