JPSC भर्ती घोटाला: अभय तिवारी को भेजा गया जेल, 25 से अधिक सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ जारी

जेपीएससी भर्ती घोटाले में मुख्य सूत्रधार अभय तिवारी को सीआईडी ने जेल भेज दिया है. इसी बीच, सीजीएल परीक्षा में सफल 25 से अधिक अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई है. मामले की जांच जारी है.

रांची. जेपीएससी भर्ती घोटाले के मुख्य सूत्रधार माने जा रहे टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी को सीआईडी ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड पर लिए गए अभय की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल भेजा गया.

वहीं, जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते के कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार और टीडीपीएल कर्मी प्रदीप और संजय से शुक्रवार को भी सीआईडी ने पूछताछ की. तीनों को शनिवार तक रिमांड पर लिया गया है. दो दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए कोचिंग संचालक रवि को शनिवार को रिमांड पर लेने की तैयारी है. सीआईडी ने इसके लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है.

ये भी पढ़ें- Ranchi में ट्रैफिक नियम तोड़े तो खैर नहीं, ब्लैक शीशे और फैंसी नंबर प्लेट पर होगी कार्रवाई

25 से अधिक सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ

इधर, सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को 25 से अधिक सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई. अब तक सवा 4 सौ से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है. पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर संदिग्धों की गिरफ्तारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- फर्जी GST और अवैध कोयला कारोबार पर झारखंड में सख्ती, वित्त मंत्री बोले- केंद्र की नीतियों से 22,000 करोड़ नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >