झारखंड में गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार

Jharkhand Weather News: अप्रैल में ही झारखंड में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. रांची समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather News: झारखंड में अप्रैल महीने में कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. अप्रैल महीने में ही रांची का पारा 40 डिग्री से पार कर गया है, जबकि मेदिनीनगर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और बोकारो का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में रिकॉर्ड किया गया. 

कहीं राहत, कहीं आफत 

जहां एक ओर अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश से राहत मिली है. सिमडेगा में सोमवार को 8 मिमी बारिश दर्ज की गई. खूंटी में भी छिटपुट बारिश हुई. बारिश के कारण यहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली. 

IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

इन जिलों में लू की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 अप्रैल को राजधानी रांची बोकारो, धनबाद सहित कई इलाकों में लू चलेगी. इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

तीन दिन और सताएगी गर्मी 

अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है. 23-24 को तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है. 

सोमवार को अलग- अलग जिलों का तापमान

लोहरदगा का तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस, लातेहार में 34.3 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 37.2 डिग्री सेल्सियस और पाकुड़ में 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं हजारीबाग में 39.7 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा में 36.0 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 41.1 डिग्री सेल्सियस और कोडरमा में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा गोड्डा में 37.1 डिग्री सेल्सियस, गुमला में 39.0 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

गर्मी से बदला स्कूल का टाइम 

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी किया है कि आठवीं तक की कक्षाएं दिन के 11.30 बजे तक ही और नौवीं से 12वीं तक की क्लास 12 बजे तक ही संचालित की जाएं. इस आदेश के बाद रांची जिला प्रशासन ने मंगलवार से सभी स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >