झारखंड में आंधी, बिजली गिरने की संभावना. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज, 5 से 7 अप्रैल तक आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना

Jharkhand Weather News: झारखंड में 5-7 अप्रैल के बीच मौसम बदलने वाला है. इस दौरान कई जिलों में गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

Jharkhand Weather News: झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है. गर्मी के बीच मौसम बार-बार करवट ले रहा है. कुछ इलाकों में बारिश भी हो रही है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है. आने वाले दिनों में मौसम में फिर से बदलने वाला है. 

5 अप्रैल को व्रजपात की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में कहीं-कहीं गर्जन व्रजपात और आंधी  के साथ 50-60  किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के साथ गर्जन/व्रजपात और आंधी के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. 

6 अप्रैल को इन जिलों में ओलावृष्टि 

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, बोकारो, धनबाद, जामतारा, देवघर, रामगढ़ और रांची में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के साथ गर्जन/व्रजपात और आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है

7 अप्रैल को इन जिलों में  जिलों में आंधी-तूफान 

झारखंड के पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ गर्जन, वज्रपात और तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है.  इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह 

मौसम विभाग ने वज्रपात, ओलावृष्टि, आंधी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से पेड़-पौधों, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है, वहीं खुले स्थानों पर लोग और मवेशी घायल भी हो सकते हैं. ऐसे मौसम में सुरक्षित और छायादार जगह पर रहना चाहिए और पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखना जरूरी है. फिसलन या जलभराव वाली जगहों पर सावधानी से चलें और खेतों में जमा पानी निकालने की व्यवस्था करें. बिजली गिरने के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों, बिजली के उपकरण बंद कर दें और पानी वाले स्थानों से दूर रहें. 

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज आएंगे रांची, 5 अप्रैल को अभिनंदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >