Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम इन दिनों बदला हुआ है. मई महीने में कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज आंधी और बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
19 मई का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई की राज्य में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों विशेषकर हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
20-21 मई का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात होने की संभावना है. वहीं, पलामू और गढ़वा को छोड़कर राज्य के पश्चिमी, निकटवर्ती मध्य एवं दक्षिणी भागों में भी कई स्थानों पर गरज के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. 21 मई को राज्य के पलामू, लातेहार और गढ़वा को छोड़कर शेष जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है.
22 मई का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी भागों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
आगे भी बदला रहेगा मौसम
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि मई महीने के अंतिम सप्ताह तक मौसम बदला रहेगा. 23 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा, बारिश और गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत
यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा
यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत
