Jharkhand Weather News: झारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक शुष्क रहने की संभावना है. बता दें, रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश थी, तेज हवा और गरज के कारण मौसम काफी सुहावना हो गया था. राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान भी सामान्य था, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है और आने वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने वाली है.
मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी.
सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर
राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर हो गया है. रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सरायकेला का रहा है. यहां और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और मेदनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा है.
11 से 14 रांची में ऐसा रहेगा मौसम
रांची के लिए जारी किए गए मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है. 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके अगले दिन, 12 अप्रैल को गर्मी थोड़ी बढ़ेगी और तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की उम्मीद है. वहीं, 14 अप्रैल को सबसे अधिक गर्मी महसूस की जा सकती है, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. कुल मिलाकर राजधानी रांची में इन चार दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि देखी जाएगी.
यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान
यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
