धनबाद में खड़े टेंपो से भिड़ी बाइक, महिला हुई घायल

Dhanbad News: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में खड़े टेंपो से बाइक टकराने पर होटल कर्मी घायल हो गई. दुर्घटना के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद से हीरालाल पांडेय की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद से एक्सीडेंट की घटना सामने आई है. धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एट लेन रोड़ भेलाटांड़ के पास शुक्रवार की रात सड़क पर खड़े एक टेंपो को पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक पर सवार द ब्लू इन होटल की महिला कर्मचारी रेणू राय गंभीर रूप से घायल हो गई.

क्या है मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार रेणू राय ड्यूटी खत्म करने के बाद होटल के एक सहकर्मी के साथ बाइक संख्या (जेएच 10  डीए 1199) में सवार होकर अपने घर सुगियाडीह जा रही थी. इस दौरान एट लेन के सर्विस लेन में सड़क पर खड़े टेंपो संख्या (जेएच10  बीवाइ 9527) में जोरदार टक्कर मार दी. 

गंभीर रूप से घायल हुई महिला कर्मचारी

घटना में बाइक में बैठी रेणू राय सड़क पर गिर गई. गिरने से उसका ​पैर टूट गया और पैर से हड्डी टुटकर बाहर निकल गई. घटना में बाइक चालक को भी चोट लगी है.

अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलने पर  होटल संचालक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घायल महिला कर्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. सूचना पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स संस्था के अध्यक्ष गौतम मंडल भी पहुंचे और पीड़ित की मदद की. 

पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त 

घटना की जानकारी मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टेंपो दोनों को जब्त कर लिया.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में आधुनिक छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का किया गया अनावरण

यह भी पढ़ें: रांची में दो दिवसीय दवा मेले की हुई शुरुआत, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >