झारखंड के 11.75 लाख लोगों का छह माह का पेंशन बकाया, अगले सप्ताह मिलेगा 3 महीने का पैसा

Ranchi News: राज्य के लगभग 11.75 लाख पेंशनधारियों का छह माह का पेंशन बकाया है. वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को अगले सप्ताह तीन माह का भुगतान किया जाएगा. केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से लाभुकों के खाते में एक साथ 3,000 रुपये ट्रांसफर होंगे.

रांची से सुनील झा की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड राज्य के लगभग 11.75 लाख पेंशनधारियों को सितंबर के बाद से पेंशन नहीं मिली है. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जानकारी दी है कि अगले सप्ताह छह महीने में से तीन माह का बकाया पेंशन भुगतान किया जाएगा. इस भुगतान के तहत लाभुकों के बैंक खाते में एक साथ 3,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. तीनों पेंशन योजनाओं का संचालन केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है. केंद्र सरकार ने तीन माह की राशि जारी की है और उसके बाद राज्य सरकार द्वारा भी अपनी हिस्सेदारी उपलब्ध कराई जाएगी. हालांकि, इस भुगतान के बाद भी पिछले वित्तीय वर्ष के तीन माह का पेंशन बकाया रहेगा. 

पेंशनधारियों की संख्या

  • वृद्धा पेंशन: 8.99 लाख
  • विधवा पेंशन: 2.51 लाख
  • दिव्यांग पेंशन: 25,390

प्रमुख पेंशन योजनाएं 

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना: 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीपीएल वृद्धों को प्रति माह 1,000 रुपये. 
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 40 वर्ष से अधिक उम्र की विधवाओं को प्रति माह 1,000 रुपये. 
  • राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना: 80% से अधिक दिव्यांगता वाले बीपीएल लाभुकों को पेंशन. 

जिला का नाम लाभुकों की संख्या

  • बोकारो: 44,991
  • चतरा: 42,188
  • देवघर: 49,293
  • धनबाद: 83,603
  • दुमका: 57,481
  • गढ़वा: 74,561
  • गिरिडीह: 79,919
  • गोड्डा: 67,459
  • गुमला: 33,997
  • हजारीबाग: 61,068
  • जामताड़ा: 33,825
  • खूंटी: 26,811
  • कोडरमा: 31,660
  • लातेहार: 40,393
  • लोहरदगा: 13,335
  • पाकुड़: 32,179
  • पलामू: 88,136
  • पूर्वी सिंहभूम: 59,688
  • रामगढ़: 25,906
  • रांची: 66,244
  • साहिबगंज: 47,193
  • सरायकेला: 48,069
  • सिमडेगा: 25,761
  • पश्चिमी सिंहभूम: 35,706

इसे भी पढ़ें: इटखोरी में हर घर नल योजना फेल, शोपीस बनकर रह गया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >