गांव की सरकार : पहले चरण के चुनाव के लिए 39 हजार से अधिक लोगों ने किया नॉमिनेशन, सोमवार से स्क्रूटनी

झारखंड में पहले चरण के पंचायत चुनाव का नॉमिनेशन खत्म हो गया. 39 हजार से अधिक प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किये हैं. सोमवार से इन प्रत्याशियों के पत्रों की जांच होगी. 28 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. 29 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित होगा.

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 24, 2022 4:01 PM

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड में पचायंत चुनाव के पहले चरण का नॉमिनेशन शनिवार (23 अप्रैल, 2022) को खत्म हो गया. पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 16,757 पदों के लिए 39,513 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है. पहले चरण के चुनाव के लिए नॉमिनेशन किये गये प्रत्याशियों के नामांकन की स्क्रूटनी 25 और 26 अप्रैल को होगा. वहीं, 27 और 28 अप्रैल को नाॅमिनेशन किये लोग अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसके बाद 29 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा. पहले चरण की वोटिंग 14 मई है और 17 मई को काउंटिंग है.

पहले चरण में 16,757 पदों के लिए होगा चुनाव

राज्य के 21 जिलों के 72 प्रखंड में पहले चरण का चुनाव होना है. 16,757 पदों के लिए जिला परिषद सदस्य के 146, मुखिया के 1127, पंचायत समिति सदस्य के 1405 और ग्राम पंचायत सदस्य के 14,079 पदों के लिए आगामी 14 अप्रैल, को वोटिंग है.

पहले चरण के चुनाव में नामांकन की स्थिति

तारीख : नामांकन की संख्या
18 अप्रैल : 586
19 अप्रैल : 2192
20 अप्रैल : 3489
21 अप्रैल : 9435
22 अप्रैल : 13,021
23 अप्रैल : 10,790

Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव 2022: राज्य के 16 जिलों में 872 पंचायतों के लिए आज से दूसरे चरण का नामांकन शुरू

जानें किन जिलों में है पहले चरण का चुनाव

पहले चरण का चुनाव के राज्य के 21 जिलों में है. इसके तहत रांची, दुमका, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में पहले चरण का चुनाव है.

प्रखंडवार पहले चरण का चुनाव

जिला : प्रखंड
रांची : बुंडू, राहे, सोनाहातू और तमाड़
दुमका : रामगढ़, गोपीकांदर, काठीकुंड और शिकारीपाड़ा
धनबाद : तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी
बोकारो : गोमिया और पेटरवार
रामगढ़ : दुलमी, चितरपुर और गोला
लोहरदगा : पेशरार और किस्को
गुमला : रायडीह, सिसई और भरनो
सिमडेगा : कुरडेग, केरसई, बोलबा और पाकरटांड़
पश्चिमी सिंहभूम : बंदगांव, चक्रधरपुर, सोनुआ और गोइलकेरा
सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और चांडिल
पूर्वी सिंहभूम : घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया और गुड़ाबांधा
गढ़वा : चिनियां, रंका, रमकंडा, भंडरिया और बड़गड़
पलामू : मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा, हरिहरगंज और उटारी रोड
लातेहार : सरयू, लातेहार और चंदवा
चतरा : प्रतापपुर, कुंदा और चतरा
हजारीबाग : चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा और पदमा
गिरिडीह : जमुआ, गिरिडीह और गांडेय
देवघर : देवघर, मोहनपुर और देवीपुर
गोड्डा : गोड्डा, पोड़ैयाहाट और सुंदरपहाड़ी
साहिबगंज : बोरियो, पतना और बरहरवा
पाकुड़ : पाकुड़

Posted By: Samir Ranjan.

Next Article

Exit mobile version