झारखंड : टैक्स देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा, अब नये टोल प्लाजा होंगे मल्टी लेन फ्री-फ्लो

झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा. नए मल्टी-लेन फ्री-फ्लो टोलिंग सिस्टम से वाहनों का आवागमन तेज होगा. इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर नये टोल प्लाजा मल्टी लेन फ्री-फ्लो टोलिंग सिस्टम आधारित बनेंगे. यानी अब वाहनों को कतार में खड़े होकर टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा. वे सीधे गुजर जायेंगे और उसी क्रम में टैक्स कट जायेगा. एनएचएआइ के मेंबर (प्रोजेक्ट) ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिया. उन्होंने परंपरागत रैंप टोल प्लाजा के बजाय नये सिस्टम अपनाने और उसी अनुरूप डिजाइन तैयार करने को कहा.

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

नये सिस्टम में वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी. इलेक्ट्रॉनिक टोल वसूली और फास्टैग आधारित व्यवस्था से वहां से गुजरते ही टैक्स कट जायेगा. उच्च क्षमता वाले कैमरे से यह संभव होगा. टोल प्लाजा की पूरी व्यवस्था यातायात की सुगम आवाजाही को ध्यान में रखकर की जायेगी. इससे वाहनों का आवागमन तेज होगा और लंबी कतार व जाम से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: तिलैया में बैंक लूट की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल; तीन गिरफ्तार

शौचालय और भवन होंगे बेहतर

एनएचएआइ के निर्देश के तहत टोल भवन और शौचालय आधुनिक डिजाइन से बनेंगे. शौचालय की डिजाइन दे दी गयी है, टोल भवन की डिजाइन भी जल्द दी जायेगी. 

यहां बनेंगे नये प्लाजा

निकट भविष्य में कई सड़कें तैयार होंगी, जिन पर नये टोल प्लाजा लगेंगे. इसमें ओरमांझी-गोला-जैना मोड़ सेक्शन शामिल है, जो जल्द पूरी होगी. एनएच 75 पर कुडू से लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा फोर लेन परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है. वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे के झारखंड हिस्से पर भी काम चल रहा है. इनके पूरा होने पर नये प्लाजा बनेंगे.

समय व ईंधन की होगी बचत 

मल्टी लेन फ्री-फ्लो व्यवस्था से समय और ईंधन की बचत होगी. वाहनों को अनावश्यक रूप से रुकना नहीं पड़ेगा. इससे यात्रा अवधि कम होगी. खासकर ट्रक और बस जैसे भारी वाहनों को इसका ज्यादा फायदा मिलेगा.

पुराने को भी बदलने पर होगी पहल 

राज्य में अभी करीब 20-22 टोल प्लाजा एक्टिव हैं. इन्हें भी नये सिस्टम पर लाने की दिशा में मंथन हो रहा है और इस पर पहल की जायेगी. 

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द हुई तो चली जाएगी नौकरी? 2 हजार कर्मचारियों को सता रहा डर, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बनाई मानव श्रृंखला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >