झारखंड में बदलेगा मौसम, 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा-आंधी चलने का अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. रविवार को दिनभर बादल छाए रहे. रांची में छिटपुट तो सिमडेगा में छह, बोकारो में चार और जमशेदपुर में दो मिमी बारिश हुई. नौ मई तक आकाश में छाए रहेंगे बादल मेघ गर्जन और बारिश के आसार. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मई महीने की शुरुआत से ही राज्य के सभी जिलों में मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने नौ मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में कमी रहने की संभावना जताई है. वहीं चार और पांच मई को राज्य के 17 जिलों में आकाश में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गयी है. इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ-साथ बारिश की संभावना है. 

ऑरेंज अलर्ट जारी 

4 मई को रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में तेज हवा चलने के साथ बादल गरजने और हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं पांच मई को रांची सहित खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने चार और पांच मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

कहां कितना रहा तापमान 

रांची जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि मेदिनीनगर का 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर और गुमला में 34.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. खूंटी में 32.2, लोहरदगा में 35.2 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हजारीबाग का तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा. कोडरमा में 35.0, गढ़वा में 38.0, रामगढ़ में 34.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. चतरा में 36.0 डिग्री और बोकारो में 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. चाईबासा में 35.4 और पाकुड़ में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.  

यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >