Sudivya Kumar Sonu ने गिरिडीह के लिए देखे थे बड़े सपने, पूरा होने से पहले ही छोड़ गए दुनिया

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह के विकास को गहरा धक्का लगा है. उन्होंने जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और खेल में आगे ले जाने के कई सपने संजोए थे. जानें उनके अधूरे प्रोजेक्ट्स के बारे में.

Sudivya Sonu's Unfulfilled Dreams: झारखंड कैबिनेट के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 6 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से राज्य ने एक बड़ी राजनीतिक शख्सियत खो दी. गिरिडीह के विकास को लेकर उनके मन में कई बड़े सपने थे. जिले को शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं, पर्यावरण, पर्यटन और खेल के क्षेत्र में आगे ले जाने की उनकी कई योजनाएं थीं. कुछ योजनाओं ने आकार लेना शुरू कर दिया था, तो कुछ प्रस्ताव और पहल के स्तर पर थीं. लेकिन इन सपनों को पूरा होते देखने से पहले ही सुदिव्य कुमार सोनू दुनिया से विदा हो गए.

शिक्षा के क्षेत्र में गिरिडीह को आगे ले जाने का सपना

गिरिडीह को एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की योजना के तहत सर जेसी बोस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई. वहीं, 192 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला भी रखी गई. इन परियोजनाओं से जिले के विद्यार्थियों को उच्च और तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद थी. शहरी क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब 300 करोड़ रुपए की लागत वाली शहरी जलापूर्ति योजना पर भी काम आगे बढ़ाया गया.

ये भी पढ़ें- RIMS में महिला मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों और जूनियर डॉक्टरों में भिड़ंत

उसरी नदी से शहर के सौंदर्यीकरण तक की योजना

पर्यावरण संरक्षण और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए उसरी नदी के विकास की योजना तैयार की गई थी. करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से उसरी रिवर फ्रंट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रस्ताव रखा गया. जबकि गिरिडीह में करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से चिड़ियाघर बनाने का भी प्रस्ताव था.

खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं की पहल

वहीं, जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देने के उद्देश्य से करीब 45 करोड़ रुपए की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की पहल की गई थी. शिक्षा, जलापूर्ति, पर्यावरण, शहर के सौंदर्यीकरण और खेल से जुड़ी ये योजनाएं गिरिडीह के विकास की उस तस्वीर को सामने रखती हैं, जिसे सुदिव्य कुमार सोनू साकार होते देखना चाहते थे. लेकिन इन योजनाओं को पूरा होते देखने से पहले ही उनके निधन के साथ उनके कई सपने अधूरे रह गए.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक बारिश का दौर, रांची में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें मौसम का पूरा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >