Jharkhand Hockey: जवाहरलाल नेहरू हॉकी में खूंटी-सिमडेगा का दबदबा, तीनों वर्गों में जीता खिताब

रांची में संपन्न हुई राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 में खूंटी और सिमडेगा की टीमों का जलवा रहा. जानें किस टीम ने कौन सा खिताब जीता और खिलाड़ियों को सफलता के मंत्र क्या मिले.

रांची से सुनील कुमार की रिपोर्ट

रांची. मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में सोमवार को राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ. प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में खूंटी और सिमडेगा का दबदबा रहा. अंडर-15 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोलोल, खूंटी चैंपियन बना. वहीं अंडर-17 बालक वर्ग का खिताब संत मेरी उच्च विद्यालय एवं इंटर कॉलेज, शामटोली, सिमडेगा ने जीता. अंडर-17 बालिका वर्ग में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सिमडेगा विजेता रहा.

अंडर-15 में सिमडेगा उपविजेता

अंडर-15 बालक वर्ग में उच्च विद्यालय, सिमडेगा उपविजेता रहा, जबकि संत इग्नेसियुस उच्च विद्यालय, गुमला ने तीसरा स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

अनुशासन और अभ्यास से मिलती है सफलता : सीता पुष्पा

समापन समारोह में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अपर सचिव सीता पुष्पा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि प्रतिभा शुरुआत देती है, जबकि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण सफलता तक पहुंचाते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ शिक्षा पर भी समान ध्यान देने की सलाह दी.

समारोह में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, हॉकी झारखंड के महानिदेशक विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, नीरजा सहाय डीएवी विद्यालय, कांके की प्रधानाध्यापिका किरण कुमार यादव, सावित्री पूर्ति, आश्रिता लकड़ा, शशांक भूषण और प्रवीण सिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद थे. मंच संचालन चंद्रदेव सिंह ने किया.

व्यक्तिगत पुरस्कार

अंडर-15 बालक

  • प्लेयर ऑफ द मैच : साहिल होरो
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : सुकवन भेंगरा
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : श्याम शान

अंडर-17 बालक

  • प्लेयर ऑफ द मैच : सैमुअल मिंज
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : सचिन शेंगरा
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : अजय हेमरोम

अंडर-17 बालिका

  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : सौम्या डुंगडुंग
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : अनुप्रिया एक्का
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : बार्टिला केरकेट्टा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >