नारायणपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे के नारायणपुर के मोहडार गांव के समीप एक बाइक चालक नियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शनिवार शाम 5:00 बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार. इचलीझार निवासी विनोद हांसदा (22 वर्ष) अपनी बाइक से लोहारंगी जा रहा था. इसी दौरान मोहडार गांव के समीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी मौजूद डॉ अर्णव चक्रवर्ती ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल जामताड़ा रेफर कर दिया.
मोहडार गांव में बाइक से गिरकर युवक जख्मी
नारायणपुर. मोहडार गांव के समीप एक बाइक चालक नियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

मोहडार गांव में बाइक से गिरकर युवक जख्मी